अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। होसाई शेयर में रुपये लगाने के बाद साइबर ठगी के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इस बार सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। अपनी पहचान नहीं बताने की शर्त पर ग्रामीण ने बताया कि कंपनी की ओर से पहले स्थानीय युवकों को एजेंट बनाया गया। एजेंट बने युवकों ने ग्रामीणों से एप में निवेश करने को कहा। इसके बाद लोगों ने निवेश एप होसाइ शेयर में पैसे लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीण का कहा है कि उसने भी शेयर में रकम लगाई। करीब 50 हजार रुपये उनके साथ ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...