श्रीनगर, नवम्बर 13 -- बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित मास्टर्स युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच होशियार सिंह पंखोली और युगल गौड़ की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया, जबकि हीरा सिंह बिष्ट और कमलेश थपलियाल की जोड़ी उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को 21 हजार और उपविजेता खिलाड़ियों को 11 हजार की ईनामी धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार दीपक भंडारी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके प्रदर्शन की सराहना की। नगर निगम श्रीनगर महापौर आरती भंडारी ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल भावना और सामूहिकता को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम समन्वयक संदीप रावत ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.