औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- झारखंड के बरवाडीह मधुबन से निकलकर बिहार के नवीनगर प्रखंड के दर्जनों गांवों की खेती को जीवन देने वाली होल्या नदी से निकलने वाले कैनाल बदहाली का शिकार हैं। इसके जीर्णोद्धार की सख्त जरूरत है। लगभग 30 किलोमीटर लंबी यह बरसाती नदी झारखंड के बरवाडीह मधुबन से निकलकती है। नदी का पानी नवीनगर नगर पंचायत के साया गांव तक नहर के माध्यम से पहुंचता है और सिंचाई का काम हो पाता है। अधिकारियों की अनदेखी और समय पर उड़ाही नहीं होने के कारण यह नहर अब समाप्त हो रही है। इसकी वजह से नदी का पानी खेतों तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों को खरीफ और रबी दोनों फसलों की खेती में भारी परेशानी हो रही है। होल्या नदी के पानी से नवीनगर प्रखंड की दक्षिणी चार पंचायतों खजूरी पांडू, मुंगिया बसडीहा, चंद्रगढ़ के अलावा नगर पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.