रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी और नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को सुभाष चौक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व समाजसेवी रवि कुमार कर रहे हैं। अभियान के माध्यम से नगर परिषद की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनमत जुटाया जाएगा और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। समाजसेवी रवि कुमार ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में होल्डिंग टैक्स का विरोध करते हुए सड़क, नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना तथा डस्टबिन वितरण जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हुए कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.