सीवान, मार्च 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर नगर परिषद सख्त है। होल्डिंग टैक्स को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने सभी टैक्स वसूलने वालों के साथ गहन समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि हर हाल में 31 मार्च टैक्स के लक्ष्य को पूरा करना होगा। इसकी पुन: समीक्षा बैठक 29 मार्च को की जाएगी। इसमें अगर किसी कलेक्टर के द्वारा लापरवाही उजागर हुई तो वेतन स्थगित करने की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी कलेक्टर शनिवार से अपने क्षेत्र के वार्डों में जाकर प्रमुखता से होल्डिंग टैक्स वसूली का कार्य करेंगे। इसमें बड़े बकायेदारों की सूची भी बनाएंगे। साथ ही उनको नोटिस से लेकर अन्य विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए सूची देंगे। ताकि विभाग द्वारा आगे की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.