मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष टैक्स वसूली के विरोध में जनसंघर्ष कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले मनिकपुर बाजार परिसर से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बेतहाशा होल्डिंग टैक्स वसूली पर रोक लगाओ, पहले विकास फिर टैक्स, सार्वजनिक खेल मैदान और पार्क बनाओ, नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करो, सरैया-मानिकपुर बाजार को जाम से मुक्ति के लिए बाइपास सड़क बनाओ, पीएम आवास योजना में घूसखोरी बंद करो, चयनित लाभुकों की सूची सार्वजनिक करो, नगर पंचायत को नीलगाय से मुक्त करो के नारे लगाए। इस मौके पर जनसंघर्ष कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष डॉ. टीएन सिंह, सचिव अशर्फी राम, संरक्षक रामप्रीत राय, संतोष कुमार ...