बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान तेज, 33 वार्डों में तहसीलदार नियुक्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद द्वारा लंबित होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। नगर क्षेत्र के सभी 33 वार्डों के लिए अलग-अलग तहसीलदारों की नियुक्ति की गई है। ताकि, आम नागरिकों को सुविधा मिल सके। टैक्स दारोगा मो कैफ खान ने बताया कि कई वर्षों से लंबित होल्डिंग टैक्स को एकमुश्त जमा करने पर शत-प्रतिशत ब्याज छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में कर्मियों की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और मौके पर ही डिजिटल बिल उपलब्ध कराएंगे। इससे टैक्स वसूली प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी। साथ ही विभिन्न मोहल्लों में विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं, जहां होल्डिंग टैक्स से...