मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स में अनियमितता के विरोध में सोमवार को व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक पदाधिकारी पूजा कुमारी से मुलाकात की। व्यवसायियों ने कहा कि वर्तमान में लगाया गया होल्डिंग टैक्स पूरी तरह गलत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा तीन-चार वर्षों का होल्डिंग टैक्स एक साथ जोड़कर वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि टैक्स की शुरुआत अभी की गई है तो केवल चालू वर्ष का ही टैक्स लिया जाना चाहिए और इसके लिए एक स्पष्ट व समान मानक तय होना चाहिए। नगर पंचायत गठन के बाद से अब तक का टैक्स एक साथ जोड़कर काटे जाने से व्यवसायियों में आक्रोश है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.