नई दिल्ली, फरवरी 7 -- Holi 2026 Holika Dahan Date : होली हिंदू धर्म का एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। रंग-गुलाल लगाकर दोस्त, परिवार और पड़ोसी मिलकर त्योहार मनाते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है, जिसमें आग जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात को किया जाता है और अगले दिन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही रंगों की होली खेली जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं और साथ बैठकर त्योहार का मजा लेते हैं। होली 2026 की तारीख को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। कोई 3 मार्च बता रहा है तो कोई 4 मार्च। इस साल उलझन की बड़ी वजह यह है कि इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.