देहरादून, मार्च 5 -- होली 2025 पर्व आने वाला है। मुसाफिर अब महंगे सफर की मार झेलेंगे। इन दिनों ट्रेन, बस और हवाई सेवाओं में यात्री बढ़ने लगे हैं। देहरादून आने और यहां से जाने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें पैक हो चुकी हैं, अब लंबी वेटिंग चल रही है। हवाई सेवाओं में होली के आसपास की तारीख के टिकट महंगे मिलने लगे हैं। वहीं, रोडवेज की ऑनलाइन बसें भी एडवांस में पैक होने लगी हैं। होली पर प्रत्येक साल सार्वजनिक वाहनों में सीट के लिए मारामारी रहती है। ऐसे में प्राइवेट बसों के किराये में मनमानी की शिकायतें बढ़ जाती हैं। यात्रियों से दोगुना किराया वसूला जाता है। इसके बावजूद, सरकारी सिस्टम ना तो पर्याप्त बस सेवाएं मुहैया करवा पाता है और न ही मनमाने किराये की रोकथाम हो पाती है। रेल में 10 फीसदी तक बढ़ता है फ्लेक्सी फेयर: हरिद्वार। त्योहार पर घर जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.