देहरादून, मार्च 10 -- होली 2025 में मिलावटी मिठाइयों को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अगले पांच दिन विशेष छापेमारी अभियान चलाएगा। इसके लिए यूपी की सीमा से लगने वाले तीन जिलों में विशेष विजिलेंस टीम तैनात की गई है। उत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ ऐक्शन होगा। खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को मिलावटखोरी के सख्त कार्रवाई और ताबड़तोड़ छापेमारी करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत रविवार को मैंगलौर की फैक्ट्री में विभाग की टीम ने छापा मारकर मिलावटी पनीर, एडल्ट्रेट पाम ऑयल, रिफाइंड और केमिकल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक कुंटल पनीर मौके पर ही नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और यूएस नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.