देहरादून, मार्च 9 -- Uttarakhand Weather News Hindi: उत्तराखंड में अगले हफ्ते फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में होली 2025 के दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 13 मार्च को देहरादून के साथ ही सभी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही 3200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के वक्त में धूप खिलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 10 मार्च से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश होगी, इन जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 11 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.