एटा, मार्च 17 -- एटा। होली होते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। धूप से बचने के लिए अब लोग बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। गर्मी से हलक सूखने पर विभिन्न प्रकार के तरल पदार्थों का सेवन करने के साथ घर से निकलने से पहले कई प्रकार की सावधानियां बरत रहे हैं। रविवार को सुबह से निकली तेज चिलचिलाती धूप के कारण शहर के सभी मार्गों पर दोपहर से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। बदन झुलसा देने वाली धूप से मार्गों पर लोग प्यास से व्याकुल देखे गए। जिससे बचने के साथ गला सूखने पर लोगों ने कोल्ड ड्रिंक, फलों के रसों एवं ठंडे पेयपदार्थों का सेवन कर गले को तर किया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक बना रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक गर्मी बढ़ जाने से मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या बेहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.