पलामू, फरवरी 26 -- हैदरनगर। होली के मद्देनज़र देश के विभिन्न रेलवे जोन से विशेष ट्रेनों की घोषणाएं शुरू होने के बावजूद अबतक झारखंड के प्रमुख शहरों के लिए समुचित प्रबंध नहीं किए जाने से प्रबुद्ध रेल उपाभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। झारखंड के यात्रियों के हित में रेलमंत्री, धनबाद व पीडीडीयू के डीआरएम के अलावा सांसद वीडी राम, संजय सेठ सहित झारखंड के कई सांसदों से अविलंब पहल करने का आग्रह किया गया है। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सदस्य अंकू सिंह राणा, सत्यम श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड के लाखों प्रवासी देश के विभिन हिस्सों में कार्यरत हैं। उन्हें होली के त्योहार पर अपने घर पहुंचने के लिए विशेष ट्रेनों की आवश्यकता है। सीमित ट्रेन के कारण परेशानी होती है। रेलवे प्रशासन से झारखंड के प्रमुख शहरों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंग...