गाजीपुर, फरवरी 23 -- दिलदारनगर (गाजीपुर )। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर को संबोधित एक मांग पत्र उप स्टेशन प्रबंधक दीपक गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए, अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित दिलदारनगर स्टेशन पर होली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को मजबूरन बक्सर या डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) स्टेशन पर उतरकर स्थानीय साधनों से दिलदारनगर आना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। व्यापार मंडल के...