शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- सतवां गांव में होली स्थल को लेकर चल रहे विवाद का समाधान किये जाने को लेकर प्रस्ताव दिया गया जिस पर कार्यवाही की जाएगी। सातवां बुजुर्ग गांव में होली स्थल को लेकर विवाद चल रहा है। होली की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी, जिससे होली की परिक्रमा लगाने में दिक्कत आ रही है। सीओ प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि ग्राम वासियों की ओर से प्रस्ताव दिया गया है जिसमें होली की भूमि से अवैध रूप से बनाई गई दीवार को हटाने को कहा गया है जो की उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया। उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...