मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। होली से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम कार्रवाई में जुटी है। बताया गया कि 20 दिन के भीतर जिले में 42 हजार लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब और स्प्रिट की बरामद की गई है। पुलिस ने कुल 17,184 लीटर शराब जब्त की, जिसमें 13,739 लीटर विदेशी शराब और 2,926 लीटर स्प्रिट शामिल है। इस दौरान 116 एफआईआर दर्ज की गई और तस्करी में शामिल 30 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत 143 मामले दर्ज कर 196 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान विभाग ने 18,224 लीटर देसी व चुलाई शराब और 6,361 लीटर विदेशी शराब जब्ती के साथ एक गोदाम को भी सील किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...