प्रयागराज, फरवरी 5 -- रेल प्रशासन ने होली से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 26 फरवरी से सूबेदारगंज-चरला पल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन होगा। गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार को 26 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक दो फेरों में चलेगी, जबकि वापसी में 04122 चरला पल्ली से प्रत्येक शनिवार को 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक दो फेरों में संचालित होगी। यह विशेष गाड़ी फतेहपुर, गोविंदपुरी, झांसी, बीना, रानी कमलापति, नागपुर, बल्लारशाह, काजीपेट सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी। गाड़ी में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। वहीं स्टेशनों पर आरयूबी कार्य के चलते लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट 22 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट विलंब से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...