बरेली, फरवरी 14 -- होली से पहले आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन दिए जाने की मांग को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बताया कि माध्यमिक में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को हर माह की 20 से 30 तारीख के बीच में वेतन आता है जो की नियमविरुद्ध है। आउटसोर्सिंग कर्मियों को महीने की प्रत्येक पांच तारीख तक वेतन दिया जाए। फरवरी का वेतन होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले दिया जाए। त्योहार से पहले वेतन न मिलना केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि श्रमिकों की मानवीय गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...