कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रंगों के त्योहार से पहले मिठास में जहर घोलने की तैयारी तेज हो गई है। होली के मद्देनजर सीमांचल में पांच टन से अधिक नकली व सिंथेटिक खोवा, पनीर और घी खपाने की साजिश की खबर है। जानकारों की मानें तो यह मिलावटी सामान खगड़िया व बेगूसराय इलाके से बसों के जरिए कटिहार समेत आसपास के जिलों में पहुंचाने की चर्चा जोरों पर है। जानकारों के अनुसार केमिकल, एसेंस, अरारोट, मैदा और पाम ऑयल से तैयार खोवा और पनीर बाजार में उतारा जा रहा है। मिलावटी बेसन से लड्डू बनाए जा रहे हैं, जबकि नकली घी में वनस्पति घी, रिफाइंड तेल, नारियल व तिल तेल, पिघला बटर तक मिलाया जा रहा है। यहां तक कि उबले आलू-शकरकंद की पिसाई में एसेंस मिलाकर घी जैसा रूप देने की भी शिकायतें सामने आई हैं। बिना रोक-टोक के प्रवेश कर रहा है खेप बस स्टैंड पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.