उरई, फरवरी 23 -- उरई। होली पर होने वाली भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने भले ही तीन से चार जोड़ी गाड़ियों का संचालन कर दिया हो, पर बावजूद उसके ट्रेनों की हालत बद से बदत्तर है। मुंबई, चेन्नई, गोरखपुर व बिहार जाने वाली ट्रेन ठसाठस भरकर निकल रही हैं। आलम यह है कि जनरल से लेकर स्लीपर, यहां तक कि एसी में जगह नहीं है। लोगों को गैलरी में बैठने के साथ लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है। वहीं, लंबी दूरी के आरक्षण भी फुल हो गए हैं। वहीं, उ.म.रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी झांसी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्पेशल टे्रनें चलाई गई है। चार मार्च को होली को देखते हुए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बिहार में खाने कमाने गए लोग बड़ी संख्या में वापस लौट रहे है। सोमवार को मुंबई से चलकर आ रही उद्योग नगरी, सुल्तानपुर एक्सप्रेस में त्योहार की झलक साफ देखी गई। जनरल तो भूसे की तरह भरे...