रामपुर, मार्च 13 -- यूपी के रामपुर में होली से पहले एक युवक ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। ट्रेन आता देखकर युवक बेटी और पत्नी के साथ पटरी पर लेट गया। जिससे तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हालांकि युवक के बेटे को ट्रैक पर काम कर रहे कीमैन ने दौड़कर बचा लिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, घायलों को एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों के बीच विवाद होने के बाद रेलवे लाइन पर आकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया नई बस्ती निवासी सतपाल उम्र करीब 40 साल रामपुर में ही रहकर कार चालक का कार्य करते थे। मगर कुछ माह पहले वह दिल्ली काम करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.