नई दिल्ली, फरवरी 17 -- होली के लिए लोग पहले से ही चिप्स, पापड़ बनाना शुरू कर देते हैं। पहले लोग चावल की कचरी भी बनाते थे, जो बिल्कुल कुरकुरे की तरह होती थी। बस कुरकुरे का स्वाद चटपटा होता है और कचरी थोड़ी सादी होती लेकिन चाय से टेस्टी लगती है। अगर आप इस बार होली पर मेहमानों को चाय के साथ कचरी खिलाना चाहती हैं, तो झटपट इसे बना सकती हैं। कचरी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसे बच्चे-बूढ़े सभी पसंद करते हैं। चलिए आपको चावल की कचरी बनाने की रेसिपी बताते हैं।कचरी बनाने के लिए सामग्री- कचरी बनाने के लिए आपको चाहिए- आधा कप चावल, 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च, पानी।कचरी के लिए चावल तैयार करें- सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर पानी पसा दें। फिर कुकर में चावल को रखें और थोड़ा ऊपर तक पानी डालें, जिससे चावल गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.