रायपुर, मार्च 3 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने आज प्रदेशवासियों को होली से पहले बड़ी राहत दी है। विष्णु देव साय सरकार ने अपने दूसरे पूर्ण बजट में पेट्रोल के दाम घटाने का निर्णय लिया है। बजट के माध्यम से आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए पेट्रोल के दाम 1 रुपये घटाने का फैसला लिया है। सरकार ने वैट में कटौती की है जिसके बाद राज्य में लोगों को थोड़ी ही सही पर राहत जरूर मिलेगी। अपने दूसरे पूर्ण बजट को पेश करते हुए तमाम घोषणाओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमतों को 1 रुपये तक घटाने का फैसला किया है। नई कीमते आगामी अप्रैल माह से लागू होंगी। पेट्रोल पर बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस बार जिस तरह से बजट पेश किया गया है, उससे काम तेज़ी से पूरा होगा। इस बार पेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.