लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- श्रमिक कल्याण संघ ने चीनी मिल के कर्मचारियों को वेतन होली से पूर्व दिलाए जाने की मांग को लेकर कारखाना प्रबंधक को पत्र सौंपा है। श्रमिक कल्याण संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने कारखाना प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा है कि उन्हें पता चला कि कर्मचारियों को वेतन होली के बाद देना चाहते हो। यह श्रमिक कल्याण संघ को मंजूर नहीं है। अगर होली त्योहार के पहले 12 मार्च तक वेतन का भुगतान न किया गया तो श्रमिक कल्याण संघ सभी अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.