अमरोहा, मार्च 10 -- होली से पहले ही ट्रेनों में आरक्षित सीटों के लिए मारामारी के हालात हैं। दिल्ली-लखनऊ, इलाहाबाद जाने व आने वाली प्रमुख ट्रेनों में अगले 15 दिन सीट खाली नहीं हैं। प्रतीक्षा सूची 143 के पार पहुंच गई है। होली पर कई दिन की छुट्टियां होंगी। जिसके चलते नौकरीपेशा लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाएंगे। ऐसे में ट्रेनों में सीटों की बुकिंग ज्यादा हो रही है। बीते एक सप्ताह से सीट बुकिंग करवाने वाले यात्री बढ़ गए हैं। बहुत से यात्री तो प्रतीक्षारत में ही अपने टिकट करवा रहे हैं। आलम यह है कि अब उन टिकटों को कंफर्म करवाने के लिए यात्रियों को जिद्दोजहद करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो 12 से 16 मार्च के बीच सीट कंफर्म करने को लेकर हो रही है। बात अगर दिल्ली से गजरौला होते हुए बरेली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की करें तो इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.