अमरोहा, फरवरी 20 -- होली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की पोल खुली है। जांच मानकों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल खरे नहीं उतरे हैं। प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों में हानिकारक तत्वों की मिलावट की पुष्टि हुई है। खाद्य विभाग ने संबंधित मिलावटखारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पिछले एक माह में 34 वाद न्यायालय में दायर किए गए हैं। न्यायालय में दायर किए गए वादों में सात नमूने पनीर, पांच नमूने खोया, पांच नमूने बूंदी के लड्डू, तीन नमूने अरहर दाल, दो नमूने चमचम मिठाई, तीन नमूनें मिश्रित दूध, एक नमूना मैदा, एक नमूना चाऊमीन मसाला, एक नमूना मीट मसाला, एक नमूना सोनपापड़ी, एक नमूना सूजी, दो नमूनें रंगीन कचरी, एक नमूना मिल्क पाउडर एवं एक नमूना संतरा फ्रूट गोली के हैं। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक बूंदी के लड्डुओं में प्रतिबंधित रंग (मैटैनि...