हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिम्मेदारों ने जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन के निर्देशन में 20 व 21 फरवरी को जनपद के अलग-अलग इलाकों में एक साथ ताबड़तोड़ छापामारी की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में टीम ने भटपुरवा लालपालपुर, मंसूर नगर तिराहा (पिहानी), शाहाबाद, कुरसठ व माधौगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खोया, पनीर, कचरी और मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए। संडीला स्थित दीपक कचरी उद्योग से कचरी का नमूना लेने के साथ ही गुणवत्ता संदिग्ध होने पर 45 बोरे कचरी सीज कर दिए गए। नगर पालिका क्षेत्र में 'सस्ता बाजार' नाम से संचालित दुकानों का निरीक्षण कर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट नष्ट कराए गए। सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.