हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। होली को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सघन अभियान चला रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया और ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल की टीम ने महोलिया शिवपार, सीतापुर रोड स्थित एक विनिर्माण इकाई से सोनपापड़ी व रिफाइंड पामोलिन ऑयल के नमूने लिए। इटौली पुल, सीतापुर रोड, हरदोई स्थित एक दुकान से पेड़ा का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर खोया, घी, गुझिया, नमकीन, दूध, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...