रामपुर, फरवरी 23 -- स्वार। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय होली और रमजान से पहले जारी होने पर शिक्षकों में खुशी का माहौल है। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि त्योहारों से पूर्व मानदेय जारी होने से प्रदेश भर के अनुदेशकों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समय से भुगतान होने से त्योहारी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी। रामपुर जनपद के अनुदेशकों ने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सेवा सुरक्षा और स्थायी समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। संगठन की ओर से जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की भी सराहना की गई। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.