औरंगाबाद, फरवरी 24 -- होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रफीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार अश्विनी और थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बीडीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली और रमजान दोनों महत्वपूर्ण पर्व हैं और इन्हें आपसी सद्भाव के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और क...