धनबाद, फरवरी 21 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना परिसर में शुक्रवार को होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी ललित रंजन भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रमजान एवं होली पर किसी भी प्रकार की विकट स्थिति से निपटने पर चर्चा की गयी। महुदा पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समेत समाज के प्रमुख लोगों से माहौल पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्व जो माहौल को बिगाड़ सकते हैं, उन पर नजर रखने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोग सोहार्दपूर्ण वातावरण में अपने अपने पर्व को मनाये। पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को सुने और हुड़दंग मचाने वालों पर निगरानी रखें। थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने कहा कि...