अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या। रंगों के पर्व होली और बारावफात त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। मंगलवार की देर शाम एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने थाना प्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा व पुलिस बल के साथ इनायतनगर थाने में की बैठक कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिये। बैठक के बाद थाना इनायत नगर के पुलिसकर्मियों के साथ बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.