मुंगेर, मार्च 13 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर परिसर में बुधवार को एसएचओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक डीजे संचालकों के साथ की गयी। बैठक में एक दर्जन डीजे संचालकों की मौजूदगी रही। एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि होली, रामनवमी और ईद जैसे पर्व सौहार्द व भाईचारगी के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रयासरत है। लेकिन इसबीच अगर डीजे की धुन कहीं भी सुनाई दी, तो न सिर्फ डीजे संचालकों व बजाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इसलिए होली पर्व में डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। वहीं हुड़दंगियों, शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि होलिका दहन पक्की सड़कों पर नहीं किया जाएगा। ऐसा किया गया तो कार्रवाई होगी। मौके पर आयुष डीजे, पायल डीजे, पलक डीजे, गोलू डीजे, श्रुति डीजे, मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.