कुशीनगर, मार्च 12 -- पडरौना, निज संवाददाता। जनपदवासी होली पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दिये हैं। चार दिन पूर्व से ही महिलाएं मीठे पकवान बनाने के लिए सामग्री जुटानी शुरू कर चुकी हैं। होली व ईद के पर्व को लेकर लोग कपड़ों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लगन के मौसम समेत दोनों समुदाय का पर्व एक साथ पड़ने के कारण कपड़ा कारोबार में बूम आ गया है। ग्राहकों की भीड़ से दुकानें दिन भर भरी रह रही हैं। लोगों के दुकानों पर पहुंच कर खरीदारी करने में कस्बों में चहल-पहल बढ गई है। होली के त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। इस पर्व में मीठे पकवानों का विशेष महत्व होता है। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहता है। अधिकांश परिवारों में इस पर्व पर घर पर अनेक प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं। इसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा रहता है। होली को लेकर बाजा...