प्रयागराज, मार्च 15 -- होली के दिन शुक्रवार को दोस्तों संग संगम स्नान करने पहुंचे दो युवक डूब गए। गोताखोरों ने दोनों का शव बरामद किया। दोनों जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले थे। शुक्रवार दोपहर पांच युवक संगम में स्नान को पहुंचे। स्नान करते समय 25 वर्षीय अजीत शर्मा और 24 वर्षीय विजय शर्मा नारियल से खेलने लगे। वे एक-दूसरे की तरफ नारियल फेंकने लगे। इसी दौरान अचानक अजीत नारियल पकड़ने की कोशिश में गहराई में चला गया। वह डूबने लगा। यह देखकर विजय ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। अन्य दोस्तों ने शोर मचाया। जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचते, इससे पहले दोनों गहरे पानी में समा गए थे। गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जल पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.