पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। नारी शक्ति क्लब पूरनपुर द्वारा महिला दिवस और होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। होली लोकगीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इसके अलावा अंताक्षरी, होली थाल सज्जा, पहेलियां आदि कई कार्यक्रम कर उत्सव का आनंद उठाया। क्लब की सदस्य संगीता गुप्ता ने सदस्यों से मन भावन गीत सुनाकर स्वागत किया। इसके बाद राधा कृष्ण के आगे दीप प्रजलित कर सुगंध अग्रवाल ने महिषासुर मर्दिनी स्रोत को गाया। सभी सदस्यों के बीच टीम बनाकर अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रानो माटा, रुचि मल्होत्रा अंजली गुप्ता और दीपिका गुप्ता ने बाजी मारी। होली थाल सज्जा प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बहुत सुंदर ढंग से थाल सजाया। इसमें अर्चना सिंघल, प्रभा गुप्ता, स्मिता गुप्ता विजयी रहीं। नीता अग्रवाल और प्रभा गुप्ता की पहेलियों ने कार्यक्रम में चार...