जमशेदपुर, फरवरी 18 -- होली और रमजान (ईद) के मद्देनजर जिला प्रशासन ने त्योहार पूर्व तैयारी शुरू कर दी है। परसूडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थाना प्रभारी अविनाश कुमार और अंचलाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि दोनों त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं, इसलिए किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक की शुरुआत आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के मुद्दे से हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदाय से अपील की कि मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। होली के रंग जहां प्रेम, उत्साह और भाईचारे का संदेश देते हैं, वहीं रमजान का पवित्र महीना संयम, इबादत और आत्म शुद्धि का प्रतीक है। ऐसे में समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि किसी भी अफवाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.