समस्तीपुर, मार्च 12 -- रोसड़ा। होली में इस बार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से पेश आएगी । थोड़ी सी भी गड़बड़ी फैलाने वाले हवालात जाएंगे। यह बातें मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीओ आकाश चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी होली की आड़ में झंझट होता दिखेगा, उन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एसडीपीओ सोनल कुमारी ने कहा कि शराब की बिक्री व उसके इस्तेमाल पर पूरी पाबंदी को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है । इसके लिए सघन छापेमारी अभियान भी तेज कर दी गयी है। वहीं होली के दिन तारी दुकानों को बंद रखे जाने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.