गोपालगंज, मार्च 13 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता होली पर्व को लेकर मांझागढ़ थाना परिसर में सीओ मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के बारे में सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। होली व रमजान पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। एसडीपीओ अभय रंजन ने कहा कि जहां पुलिस बल की जरूरत है, वहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेगी। सीओ ने होली के दौरान किसी प्रकार का अफवाह की सूचना मिलने पर सीधे प्रशासन को देने की अपील की। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि होली के दौरान कड़ी चौकसी रहेगी। शराब पीकर हंगामा करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मौके पर बीडीओ विनित कुमार पूर्व मुखिया राधारमण मिश्रा, अवधेश प्रसाद, मुखिया गोरख साह,जयप्रकाश प्रसाद, मनोरंजन उफ़ रंजन, सरपंच ब्यास मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.