सीवान, मार्च 10 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना परिसर में होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर रितेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। होली पर्व के साथ रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जरुरत है। इंस्पेक्टर ने कहा कि पूर्व के विवादित एवं चिन्हित स्थलों पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैंनाती की जाएगी। होली एवं रमजान पर्व के दौरान शराब पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। होली पर्व के दौरान अश्लील गाना बजाने डीजे ,पटाखा फोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पर्व के दौरान शराब बिक्री व सेवन पर सूबे में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति को शराब की बिक्री, निर्माण व सेवन करते पकड़े जाने पर उसे बक्शा नहीं जायेगा। होली में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.