कटिहार, फरवरी 24 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना परिसर में सोमवार को आगामी होली पर्व के लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने शांति समिति के सदस्यों को सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए होली का त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचने तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की। साथ ही डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध, अश्लील गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध किसी को जबरन रंग न लगाने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.