समस्तीपुर, मार्च 12 -- समस्तीपुर। पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम होली के मद्देनजर जागरूकता अभियान चला रही है। गांव-गांव जाकर उत्पाद विभाग के द्वारा लोगों को नशा का सेवन नहीं करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया जा रहा हैं। इसके तहत होटलों, ढाबों व अन्य जगहों पर पोस्टर के जरिए लोगों को शराब से दूर रहने की अपील की जा रही है। अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और चौक-चौराहों पर भी पर्चे बांटकर लोगों को बता रहे हैं कि अवैध शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि बाहर से शराब की अवैध आपूर्ति को रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.