नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में इस बार होली के मौके पर बारिश भिगो सकती है। मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच मौसम में बदलाव गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवाओं की गति में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। यह बदलाव 11 मार्च से ही शुरू हो जाएगा। 11 मार्च को राजधानी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को भी राजधानी में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य ...