गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। संवाददाता इस बार होली का त्योहार मनरेगा मजदूरों व कर्मचारियों के लिए फीका रह सकता है। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे मनरेगा कर्मचारियों, सामग्री आपूर्ति कर्ताओं व मजदूरों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही है। लगभग 19 करोड़ रुपए की धनराशि शासन से न मिलने से समस्या खड़ी हो गई है। मनरेगा कर्मचारियों को भी पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। जबकि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने भी बजट जारी करने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा है। जिले में मनरेगा को तीन माह से बजट नहीं मिला है। जिससे मजदूरों की 36 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि के साथ ही मनरेगा के तहत काम करने वाले मिस्त्रियों का एक करोड़ 10 लाख 25 हजार रुपये का मेहनताना बाकी है। इसी प्रकार सामग्री आपूर्ति करने वाले दुकानदारों का 15 करोड़ 60 लाख 38 हजार रुपए का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.