जमशेदपुर, मार्च 8 -- होली में टाटानगर से 12 मार्च को 22 कोच की बक्सर स्पेशल ट्रेन और कटिहार स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश आया है। बक्सर की स्पेशल ट्रेन मुरी, बोकारो एवं धनबाद होकर चलेगी, ताकि झारखंड के विभिन्न स्टेशनों समेत बिहार के झाझा, मोकामा, बाढ़, लखीसराय, पटना, बिहटा व आरा के यात्रियों को सीट मिल सके। वहीं, कटिहार स्पेशल ट्रेन से बिहार के झाझा से न्यू बरौनी एवं अन्य स्टेशन के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा गोंदिया से 11 व 12 मार्च, डोंगरगढ़ से पटना के लिए 11 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन खुलेगी। जबकि, पोडानुर से बरौनी के लिए 8 व 15 मार्च और संतरागाछी से दरभंगा के लिए 12 मार्च की शाम स्पेशल ट्रेन खुलने वाली है। हालांकि, ये चारों होली स्पेशल ट्रेनें टाटानगर नहीं आएंगी लेकिन छतीसगढ़, बंगाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.