कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। होली पर बंपर कारोबार की उम्मीद है। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि होली का पर्व कानपुर व यूपी के कारोबार के लिए बड़ा अवसर साबित होगा। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज अरोरा ने कहा कि होली में प्रदेशभर में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कानपुर में ही लगभग 600 करोड़ का व्यापार होने की संभावना है। थोक और खुदरा बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों, गुजिया की मालाओं और ड्राई फ्रूट पैकों से सजे हुए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष रूप से होली की पारंपरिक मिठाई गुजिया की बिक्री में बड़ा उछाल आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...