बलिया, फरवरी 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। होली के पर्व पर घर आने की चाह रखने वाले परदेशियों की राह आसान नहीं है। उन्हें ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए जूझना पड़ रहा है। कई ट्रेनों में सीट फुल हो चुके हैं, जबकि कईयों में वेटिंग दो सौ से भी अधिक है। अब होली पर घर पहुंचने के लिए 'तत्काल' की ही उम्मीद है। तीन मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली का पर्व है। मुम्बई के तरफ से आने वाली 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस में तीन मार्च तक स्लीपर में सीट फुल है। जबकि एसी में भी वेटिंग 179 है। इसी प्रकार अहमदाबाद से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर में सीट नहीं है, जबकि थर्ड एसी में 65 वेटिंग है। लुधियाना के तरफ से आने वाली ट्रेन सरयू यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर में 125 तथा थर्ड एसी में 35 वेटिंग है। सूरत की तरफ से आने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.