गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंगोत्सव को लेकर बाजार सज चुका है। होली पर रंग और गुलाल की बिक्री भी जिला मुख्यालय से लेकर दूर दराज के इलाकों में जमकर हो रही है। रंगों को खरीदने या उसे इस्तेमाल में थोड़ी सी असावधानी त्वचा संबंधी रोग का कारण बन सकते हैं। बाजार में केमिकल मिश्रित रंग और गुलाज के अलावा हर्बल रंग गुलाल की बिक्री हुई। जानकारी के अभाव और कम कीमत को देखते हुए लोगों ने केमिकल युक्त रंग गुलाल भी खरीद की। वहीं जागरूकता रखने वालों ने केमिकल युक्त रंग गुलाल से परहेज किया। फिजियो और स्कीन के चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल रंग चेहरे के लिए काफी नुकसानदायक है। उसके प्रयोग से त्वचा में जलन, शहीद कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उससे बचने के लिए प्राकृतिक रंगों से बने हर्बल अबीर गुलाल का उपयोग करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.