कुशीनगर, मार्च 12 -- हाटा/ढाढ़ा। हिन्दुस्तान संवाद, होली खेलते समय यूं तो सभी को केमिकल युक्त रंगों से दूरी बनानी चाहिए लेकिन गर्भवतियों को ऐसे रंगों से दूर रहना अति आवश्यक है। ये रंग न केवल गर्भवतियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ये बातें मंगलवार को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ. निधि उपाध्याय ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को ऐसे रंगों से बचना जरूरी है। केमिकल युक्त रंगों में कई खतरनाक तत्व मौजूद रहते हैं। इनमें लेड आक्साइड, कापर सल्फेट और यहां तक कि पिसा हुआ कांच भी होता है। इन रंगों से होली खेलने से जहां नर्वस सिस्टम प्रभावित होने का खतरा रहता है। वहीं किडनी और रि-प्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। गर्भवतियों के लिए ऐसे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.